RV cg news राजू वासवानी, धमतरी
धमतरी- 02/मार्च/2025-सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व मे एक विशाल महिला स्कूटर रैली चेट्रीचंड्र के उपलक्ष में अपने इष्ट देवता भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर महिलाओं के द्वारा निकाली जायेगी। जिनके प्रेरणा स्रोत पूज्य सिंधी पंचायत है, इस उपलक्ष पर एक भव्य मीटिंग सिंधी धर्मशाला में सिंध शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में रखा गया जहां पर बहुत सारी महिलाएं उपस्थित हुई और वहां पर यह तय हुआ की 29 तारीख को भव्य महिला स्कूटर रैली बिलाई माता से मदिर से निकलते घड़ी चौक तक आएगी घड़ी चौक में विशाल इष्ट देवता की तस्वीर के समक्ष महा आरती किया जाएगा जहां सभी महिलाएं लोग अपने हाथों में दीया लेकर अपने इष्ट देवता की पूजा करेंगे इसके पूर्व सभी महिलाएं चैत्र मां का दिन है तो माता की पूजा करके ही आगे बढ़ेगी इस समय सभी महिलाएं एक ही रंग के वस्त्र धारण करेंगे सफेद सलवार कुर्ती और केसरिया रंग का ओढ़नी रहेगा और सर पर केसरिया रंग की पगड़ी रहेगी जब यह एक साथ निकलेंगे तो वह दृष्ट देखने के लायक ही रहेगा जब सारे लोग में अनेकता में एकता दिखेंगे हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी जगह-जगह स्वागत किया जाएगा और तत्पश्चात इनका समापन सिंधी धर्मशाला में आमापारा में किया जाएगा अपने इष्ट देवता के जो वरुण अवतार के रूप में माना जाता है उसकी पूजा और उनकी आराधना की जाती है उन्हें की ही जन्मदिन में एक भव्य विशाल महिला स्कूटर रैली निकल जाएगी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश रोहरा ने कहा कि यह महिलाएं लोग के द्वारा भव्य रैली निकाली जाती है वह पूरे छत्तीसगढ़ में धमतरी का नाम एक नंबर में लिया जाता है क्योंकि ऐसी रैली कहीं भी सिंधी समाज में इतना बड़ा रैली के रूप में नहीं निकलता है जितना रूप में महिलाएं लोग धमतरी शहर में स्कूटर में निकलती है एक ही रंग में वस्त्र धारण करके जब निकलती है तो वह दृश्य देखने के लिए ही बनता है इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के मुखिया चंदू जसवानी ने कहा हमारे सिंधी समाज की महिलाएं लोगों में हर त्योहार को लेकर जागरूकता बनी है और खासकर हमारे समाज में जो त्यौहार आता है उसमें महिलाएं लोग बढ़-चढ़कर भाग लेती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि धमतरी में इतनी बड़ी रैली स्कूटर की महिलाओं की कभी किसी भी के द्वारा नहीं निकल गई है यह सिंधी समाज के महिलाओं द्वारा ही इतनी बड़ी रैली महिलाओं के द्वारा निकाली जाती है यह हमारी महिलाओं की सबसे बड़ी उपलब्धि है जो अपने इष्ट देवता के जन्मदिन के अवसर पर भव्य रूप से स्कूटर रैली के रूप में निकाली जाती है जयकारा के नारे लगाते हुए जब सड़कों पर निकलती है तो ऐसा लगता है की आकाश में बैठे हुए सारे परियां लोग आज धमतरी के धरती पर आ गए हैं इस अवसर पर रोमी सावलानी ने कहा की धमतरी शहर में लगभग 10 साल से स्कूटर रैली का महिलाओं के द्वारा निकाला जा रहा है अपने इष्ट देवता वरुण अवतार के रूप में झूलेलाल की जयंती पर निकाला जाता है इसे देखने के लिए बहुत सारे लोग खड़े रहते हैं और इसका इंतजार भी करते हैं और जगह-जगह स्वागत भी किया जाता है इस मीटिंग में सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी महेश राम राखियानी अमर पिंजनी संतोष तेजवानी अशोक बुधवानी बंटी वाधवानी संजू गंगवानी महासरणन प्रिया पंजवानी सिंह शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी सचिव साक्षी वाधवानी उपाध्यक्ष रोमा आहूजा शारदा चावला दिशा कामरानी प्रीति पिंजनी जया चावला सिमरन वाधवानी मुस्कान वाधवानी संगीता वाधवानी पलक सुंदरानी तान्या चावला अनीता कुकरेजा रीता धामीचा कोमल पाहुजा कोमल धामीचा सोना चदानी रिया सोनेटा दिपा जसवानी मोना वाधवानी
सुनीता राहूजा सरला डोडवानी शोभा बख्तानी किरन गवालानी शवेता नानकानी और इसमें शामिल होने के लिए रायपुर शहर से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महिला विंग की श्रीमती भावना कुकरेजा अपने टीम के साथ एवं समाज सेवी राधा राजपाल भी आ रही है
