RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर/26फरवरी/2025 -श्याम रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपरेला परिवार द्वारा लिली चौक में भगवान महाकालेश्वर के मंदिर की भव्य झांकी का निर्माण किया गया है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर रूपरेला परिवार द्वारा स्वर्गीय बलरामप्रसाद रूपरेला की स्मृति में भगवान महाकालेश्वर मंदिर की भव्य झांकी का निर्माण लिली चौक में किया गया जिसमें 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि शांति की मंगल कामना की एवं 25 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया इस आयोजन में मुखी श्याम रूपरेला, विजय रूपरेला, विकास रूपरेला, यश रूपरेला, रौनक रूपरेला, तुषार रूपरेला आदि ने पूजा अर्चना सेवा कर भंडारा प्रसादी की व्यवस्था की।
