RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर/26/फरवरी/2025-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, के पदों पर रायपुर के ही सदस्य को चुनाव लड़ने की पात्रता को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक सदस्य को चेंबर के सभी पदों के के निर्वाचन में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। कन्हैया अग्रवाल कहा कि यही बात 12 वर्ष पूर्व मैने बात उठाई थी और इसी बात पर धरना भी दिया था। जिसमें एक मांग अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रदेश के सभी जिलों के लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार प्रदान किया जाना चाहिए। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभी सदस्यों को सम्मान अधिकार प्राप्त है,अत: अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने के लिए संस्था के सभी सदस्यों को सम्मान अधिकार प्रदान किए जाने चाहिए।
