RV cg news राजू वासवानी, रायपुर
रायपुर/मनीष आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि THE SINDH बिजनेस एंड फन फेस्ट 2025 की भव्य आयोजन सिंधी समाज में भारत देश का सबसे बड़ा उत्सव बनने जा रहा है, जो न केवल हमारी महान संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करेगा, बल्कि हमारे व्यापार, भाईचारे और एकता को भी नई ऊँचाइयाँ देगा! खास कर युवाओं को समाज के साथ जोड़ना और उनके द्वारा किया जा रहा व्यापार को बढ़ाना कार्निवल का मुख्य उद्वेश्य है।
क्यों यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है? सिंधी व्यापार की शक्ति – 300+ स्टॉल्स, व्यापारिक नेटवर्किंग और अपार संभावनाएँ
सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव – संगीत, नृत्य और परंपरागत प्रस्तुतियाँ , और भी बहुत कुछ प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति आपको गौरवान्वित करने के लिए खास फिल्मी कलाकार मेहमान परिवार और बच्चों के लिए फन ज़ोन, मनोरंजन, खेल और ढेरों सरप्राइज़
यह कार्यक्रम बैनर THE SINDH के बैनर तले , समाज की सभी संस्थाओं , सभी पंचायतों , सभी पंथों को समाज के नौजवान युवाओं को अपनी संस्कृति एवं आधुनिक संस्कृति एवं व्यवस्था का तालमेल बैठने का प्रयास है।
तारीख: 21 से 24 मार्च, 2025
यह केवल एक कार्निवल नहीं, बल्कि सिंधी समाज की शान, संस्कृति और व्यापार को एक नई दिशा देने का आंदोलन है! यह कार्यक्रम आपका अपना है आप सबसे विनती है, आपके घर के सभी नौजवानों को आगे बढ़ाकर THE SINDH से जुड़ने के लिए प्रेरित करे।
इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें, अपने परिवार, मित्रों और समाज के हर सदस्य को आमंत्रित करें, और मिलकर सिंधी समाज को उसकी विरासत और गौरव की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ!
जल्द ही समाज के सभी प्रमुखों के साथ बैठक बुलायी जायेगी
सिंधी समाज की एकता और शक्ति अमर रहे!
अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क करें: 9303038700, 9826179000, 9826166550, 9301099996
