राजू वासवानी, रायपुर.21/फरवरी/2025
प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक है! -निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी
जगदलपुर से मनीष मूलचंदानी की रिपोर्ट

जगदलपुर – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के द्वारा ,प्रोजेक्ट अमृत के ‘स्वच्छ जल- स्वच्छ मन’ के तीसरे चरण के अंतर्गत पूरे देश भर के 1500 से भी अधिक स्थानों पर, जलीय निकायों एवं नदियों की सफाई की जाना है। इसी श्रंखला में जगदलपुर ब्रांच द्वारा भी एक दिवसीय 23 फरवरी सुबह 8 बजे से 10 बजे तक महादेव स्थल पर नदी के आंचल किनारे एवं प्रांगण की सफाई की जाना है।
जगदलपुर के मुखी गोवर्धन दास नवतानी जी ने कहा आओ हम सभी सेवादार और संगत इस अभियान में सहभागी बन, पर्यावरण को स्वच्छ बनाए और अपने मन को भी विभिन्न विकारों से मुक्त कर ,अपने अंतर्मन को निर्मल और स्वच्छ करे. इस संबंध समस्त जानकारी राजेश देवानी ने दी, साथ ही कहा आगे भी जलाशय के प्रति सजग रहेंगे.
