राजू वासवानी, रायपुर.19/फरवरी/2025
रायपुर/नगर निगम के 70 वार्ड में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से 70 में से 60 सीटें जीतकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है राष्ट्रीय कांग्रेस को केवल 7 सीटे जीत पाई। इन 70 वार्डों में सबसे ज्यादा घमासान था पं.भगवती चरण शुक्ल वार्ड नंबर 57 जिसमें भाजपा के प्रत्याशी अमर गिदवानी दूसरी तरफ कांग्रेस से पूर्व महापौर एजाज ढेबर, इस वार्ड पर सिर्फ रायपुर की नहीं पूरे छत्तीसगढ़ की नजर थी। एजाज ढेबर जीत के लिए प्रचार में दिन रात एक कर दीया था। जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी के साथ पूरा समाज कदम से कदम मिलाकर चलने लगे और सभाओं पे सभा करते रहे और
सभाओं में जो हुंक्कार और गर्जना की, जिसका रिजल्ट भारी मतों से अमर गिदवानी की ऐतिहासिक जीत हुई।
