राजू वासवानी, रायपुर.15/फरवरी/2025
रायपुर भगवती चरण शुक्ल वार्ड नंबर 57 से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने 1529 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की।
ऐतिहासिक जीत इसलिए क्योंकि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर जो इस वार्ड से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, ढेबर ने पूरी ताकत जितने के लिए लगा दी थी। इसीलिए इस वार्ड पर सिर्फ रायपुर की नहीं पूरे छत्तीसगढ़ वासियों की नजर थी। एजाज ढेबर की बहुत बुरी हार ,और अमर गिदवानी की शानदार जीत हुई।
