राजू वासवानी, रायपुर.13/फरवरी/2025
रायपुर/छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह और मंत्री, विधायक समेत सभी मेहमान प्रयागराज एयरपोर्ट से निकले। प्रयागराज एयरपोर्ट से 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से प्रयाग संगम त्रिवेणी पहुंचे। अरेल घाट पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी सभी लगाएंगे।
पूर्व सीएम डॉ रमनसिंह ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा त्रिवेणी के पावन में स्नान अलौकिक अनुभव रहा। तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, वहां छत्तीसगढ़ के लिए एक विशेष पवेलियन स्थापित किया गया है, जहां राज्य के लोगों के लिए खाने और रहने की उचित व्यवस्था की गई है।
