राजू वासवानी, रायपुर.11/फरवरी/2025
छत्तीसगढ़ रायपुर में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का समय 5 बजे खत्म हो गया। अब सिर्फ लाइन में लगे लोगों ही मतदान कर सकेंगे।
भगवती चरण शुक्ल वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने कहा, अभी 5:00 बजने में 5 मिनट बाकी थे, पर हमारे आदमियों को रोका गया। और वहीं दूसरी पार्टी के 50 से 60 लोग अंदर घुस कर मतदान करा रहे थे। पुलिस प्रशासन आने के बाद उन्हें निकाला गया। वह भी समय खत्म होने के बाद। इसी बात पर हमारे समर्थक और उनके समर्थको की आपस में झड़प भी हुई। आगे अमर गिदवानी ने कहा कि मैं यह ऊपर तक बात करूंगा पार्टी लेवल पर बात करूंगा।
