राजू वासवानी, रायपुर.10/फरवरी/2025
रायपुर- अमर गिदवानी व पवन प्रीतवानी ने जानकारी देते हुए बताया देवपुरी स्थित गोदड़ी वाला धाम में पूज्य गोदड़ीवाला धाम एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में संत बाबा हरदास राम साहब व संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद से वह जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास जी व महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में 12 फरवरी दिन बुधवार को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 7 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह जिसमें मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ वह उड़ीसा के जोड़े भी शामिल हैं सभी जोड़ों को गृहस्ती के संबंध 50 उपहार पंचायत द्वारा निशुल्क दिए जाएंगे वह 57 बटुकों का जनेऊ संस्कार वह दो बालक का मुंडन संस्कार कार्यक्रम होगा जिसमें पूज्य शदाणी दरबार के संत साईं डॉ.युधिष्ठिर लाल जी आशीर्वाद देने विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो जाएगा
मुकुट बंधन प्रातः 10:00 बजे, बारात प्रस्थान प्रातः 11:00 बजे, भंडारा दोपहर 1:00 बजे, वेदी दोपहर 2:00 बजे, चाय संध्या 4:00 बजे, विदाई संध्या 5:00 बजे, विशेष 2:00 बजे वेदी के बाद सद्गुरु बाबा गेलाराम साहेब के जन्मोत्सव के उपलक्ष में केक आए हुए संत महात्माओं की उपस्थिति में काटा जाएगा।
अन्न वितरण का कार्यक्रम भी गोदड़ीवाला धाम द्वारा किया जाएगा। पूरा दिन धाम में सेवा सत्संग सिमरन भजन कीर्तन व भंडारा साहिब चलता रहेगा। इस आयोजन में अमर गिदवानी, हरि इसरानी, प्रकाश लालवानी, पवन प्रीतवानी , सतीश थौरानी, नरसा लालवानी, विजय बठेजा, सुरेश बठेजा, लाल खूबचंदानी, दिनेश डावानी, जयराम बटेजा, नरेश परयानी, सुशील केशवानी, गुल्लू काशवानी, गोपी किगरानी, इंदर थौरानी, अनिल तुल्यानी, संजय मंधान, मयूर पंजवानी, सुनील काशवानी, गन्नू काशवानी, कमल खूबचंदानी, घनश्याम मखीजा, महेश हरजानी, शिव खूबचंदानी दिलीप इसरानी श्याम केसवानी अन्य वरिष्ठ समाजसेवी सेवा में लगे हुए हैं।
