राजू वासवानी, रायपुर.10/फरवरी/2025
शंकर नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मसंद ने लगभग अनेकों बार पूरे वार्ड का जनसंपर्क पूरा किया, प्रचार थमने के बाद अलग-अलग टोलियों में समर्थकों का जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। बुजुर्ग माताएं उनकी बलैयां लेकर प्रेम भाव से जीत का आशीर्वाद दे रही थी। युवा साथी जोश से भर गले लगाकर जोरों शोरों से नारे लगाए हमारा पार्षद कैसा हो मनोज भैया जैसा हो मनोज भैया जिंदाबाद और भी उत्साह से भरपूर अलग-अलग नारे लगाते रहे थे।एक तरफ पुरुष मंडली जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई थी तो दूसरे तरफ महिला मंडली बड़े जोश खरोश से मनोज की जीत सुनिश्चित कर जनसंपर्क कर मनोज को विजयी बनाने की अपील कर रही थी, गुहार लगा रही थी। नागरिकों के चेहरे की चमक बयां कर रही थी मानो मनोज की जीत का आज ही रिजल्ट निकला हो।
