राजू वासवानी, रायपुर.30/जनवरी/2025
रायपुर – अभिनव मसंद ने जानकारी देते हुए बताया शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद प्रत्याशी
मनोज मसंद ने अपने पहले दिन के प्रचार की शुरुआत अंतिम पंक्ति में शुमार झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों से मिलकर की। सभी ने मनोज को गले लगा कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। घर के लक्ष्मियों ने उसकी आरती उतार कर चंदन टीका लगाया। सभी ने कहा कि हमेशा हमारे दुख सुख के साथी को हम अपने पार्षद के रूप में देखना चाहते हैं। ज्ञातव्य है कि मनोज, तप्ती धूप हो या बरसात पानी या कड़कड़ाती ठंड, उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
