राजू वासवानी,रायपुर.29/जनवरी/2025
रायपुर-कांग्रेस पार्टी से राजधानी रायपुर के 70 में से सिर्फ 66 पार्षदों के नाम की घोषणा की की गई थी, बाकी चार नाम को रोक दिया गया था, अब खबर है कि मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से कांग्रेस के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी अर्जमन ने कांग्रेस से दावेदारी की है।
अगर पार्टी एजाज ढेबर की पत्नी को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित करती है यानी एक ही घर से दो लोगों को टिकट कहा जाए।
बता दें कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड -45 ,मदर टेरेसा वार्ड- 47, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड- 52, अरविंद दीक्षित वार्ड- 56 में प्रत्याशियों की नेताओं के बीच खीचतान के कारण प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि आने वाले दो दिनों में बाकी चार वार्डो में कांग्रेस कौन से उम्मीदवार घोषित करती है।
