राजू वासवानी, रायपुर.27/जनवरी/2025
रायपुर-PPL क्रिकेट टूर्नामेंट के महासचिव सुनील कोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया पंडरी रेडीमेड एवं होजयरी ट्रेड एसोसिएशन द्वारा PPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 21 जनवरी से 25 जनवरी 2025 अरिना पांचवा फ्लोर सिटी सेंटर मॉल पंडरी रायपुर में किया गया। 
इस टूर्नामेंट का हर मैच आठ ओवर का था, जिसमें हर प्लेयर को गेंदबाजी करवाना अनिवार्य था,एक बॉलर केवल दो ओवर डाल सकता है। हर टीम में 8 प्लेयर, जिसमें से 7 प्लेयर टीम में खेलेंगे।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट एक विशेष बात का ध्यान रखा गया कि खेलने वाला खिलाड़ी पंडरी कपड़ा मार्केट से जुड़ा हुआ होना चाहिए। फाइनल मैच सिंधी लाइंस व व्हाइट टाइगर्स के बीच खेला गया जिसमें व्हाइट टाइगर की टीम ने जीत हासिल की
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 7100/ और उपविजेता को 3100/ का इनाम दिया गया।
यह टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल व्यापारी भाइयों में एकता और मनोरंजन के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट किया गया,सुनील कोडवानी।
