राजू वासवानी, रायपुर.21/जनवरी/2025
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही सभी दावेदार अपने अपने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी। अपनी दावेदारी मजबूत दिखाते हुए भाजपा और कांग्रेस के दावेदार वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। अब आने वाला वक्त बताएगा दोनों पार्टियों कौन से नाम घोषित करती है।
अमर चंदनानी
वार्ड नंबर 57 पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड से अमर चंदनानी ने बीजेपी से अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है, लंबे समय से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं, निवास और बिजनेस शुरू से वार्ड नंबर 57 आता है आसपास के सभी वार्ड वासीयो से हमेशा संपर्क रहते हैं लोगों के दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहते है और वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के सचिव हैं।
भाजपा समाज से अगर अमर को उम्मीदवार घोषित करती है तो छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत परिवार पूर्ण रूप से सहभागिता देकर जीत सुनिश्चित करेगा।
