राजू वासवानी, रायपुर.2/जनवरी/2025
विश्व बहराणा साहिब दिवस पर सिन्धी समाज ने निकली शोभायात्रा
जगदलपुर – सिन्धी समाज अपने हर त्योहार की शुरुआत अपने समाज के इष्टदेव साईं झूलेलाल की अराधना स्तुति से ही करते हैं. सिंधु संस्कृति को याद करते हुवे उसे संरक्षित रखने के उद्देश्य से ही समूचे विश्वास में फैले सिन्धी समाज ने 1 जनवरी को विश्व बहराणा दिवस मना रहे हैं
श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सुंदर भोजवानी एवं भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी सिन्धी समाज की भावी पीढ़ी को सिन्धी भाषा, बोली, संस्कृति, सभ्यता का ज्ञान प्राप्त हो इसी मकसद से यह विश्व सिंधु बहराणा साहिब दिवस का आयोजन गत वर्ष से शुरू किया गया हैं बहराणा साहिब बनाने की जिम्मेदारी संजय नत्थानी, जीतू नागरानी ने निभाई, संतोष बसरानी, भिखम दुल्हानी, दीपक नवतानी ने शोभायात्रा रथ को भव्य बनाया. विश्व बहराणा दिवस के विशेष अवसर पर साईं झूलेलाल जी का बरकत का खजाना वितरित किया गया.
श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकर नानकानी ने बताया 1 जनवरी को चंद्र दिवस रहा इस वजह से सिन्धी गुरु संगत गुरुद्वारे में सुखमनी पाठ साहिब दीपा नवतानी जी द्वारा किया गया, जहां सिन्धी समाज सदस्यों ने रुमाल भी चढ़ाया, विश्व सिंधु बहराणा साहिब दिवस की शोभायात्रा में छेज डांडिया नृत्य किया गया , विश्व बहराणा साहिब की शोभायात्रा सिन्धी गुरुद्वारा से निकल कर झूलेलाल मार्ग होते हुवे मैन रोड, गोल बाजार, सिरहासार चौक, बलिराम कश्यप चौक से महादेव घाट पहुंची, महादेव घाट पर सिन्धी समाज की पूजन प्रभारी चंद्रा देवी नवतानी द्वारा साईं झूलेलाल जी की आरती, अक्खो, अरदास, पल्लव करने के पश्चात ज्योत व बहराणा साहिब का विसर्जन गुलशन माधवानी ने किया गया.
श्री पूज्य सिन्धी पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील दंडवाणी ने जारी विज्ञप्ति में बताया विश्व बहराणा दिवस कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा सभी भगतों के लिए भोजप्रसादी की व्यवस्था महादेव घाट में की गई, इस अवसर पर पूज्य सिन्धी पंचायत, नवयुवक मंडल, सुहिणी सोच, भारतीय सिंधु सभा, सेवा समर्पण, जय झूलेलाल टीम के समस्त पदाधिकारी के साथ सभी सिन्धी समाज सदस्यों की उपस्तिथि रही, शोभायात्रा के दौरान सभी चौक चौराहो पर प्रसादी की व्यवस्था रही.
