राजू वासवानी, रायपुर 19/दिसम्बर/24
रायपुर – मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद अजीत कुकरेजा ने सवा करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। पार्षद ने देवार पारा में 32 लाख रुपए के निर्माण कार्य का पूजन किया वहीं 62 लाख रुपए का बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबाधा में नाली कवर्ड निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी निर्माण कार्य तेलीबांधा मुख्य रोड में कवर्ड नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। पिछले 5 वर्षों में वार्ड में लगभग 16 करोड़ की अलग-अलग विकास कार्यों को पूर्ण किया।

