राजू वासवानी, रायपुर 18/ दिसम्बर/24
सिंधी काउंसिल ने दूसरे दिन अर्जुन नगर में जरूरतमंद को दिए कंबल 
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने निशुल्क कंबल वितरण के दूसरे दिन अर्जुन नगर घड़ी चौक में कंबल वितरण किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया ठंड के मौसम में हमारी कोशिश है कोई भी व्यक्ति ठंड में न सोए इसी महाअभियान में सात दिन कंबल वितरित किया जाएगा जैसे ही बुजुर्ग महिला बच्चे युवा सभी को बड़ी संख्या में कंबल वितरण किया गया जब बुजुर्ग महिला के हाथ में कंबल दिए उन्होंने कहा इतने साल हो गए अर्जुन नगर में किसी ने आकर मुझे कंबल नहीं दिया आप को में लंबी आयु का आशीर्वाद देती हु ऐसे ही सभी के चेहरे खिलखिला उठे कंबल मिलते ही स्व कांता देवी जसवानी स्व हरीराम तलरेजा स्व मोहनलाल तलरेजा स्व शंकरलाल रामनानी स्व हरीराम सिदारा की स्मृति में कंबल वितरण किया जा रहा है इस अवसर पर सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ चेयरमैन संजय रहेजा महामंत्री सुनील कुकरेजा धनेश अथवानी चंदर देवानी आकाश बजाज कमल सोनवानी शिवा अन्ना पूजा गुप्ता की सक्रिय भागीदारी थी
