राजू वासवानी, रायपुर 15/दिसंबर/2024
रायपुर-CA अमित चिमनानी के नेतृत्व में एवं रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में व समाजसेवी सहयोगी संस्थाओं द्वारा क्रिकेट लीग का शानदार आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में बला थामने के बाद क्रिकेटर के रूप में नजर आए। उन्होंने प्रोफेशनल खिलाड़ियों की तरह शानदार शॉट खेले। फिर बारी आई पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की, वे भी किसी माहिर खिलाड़ी की तरह गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते नजर आए। 
दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को CM विष्णुदेव साय ने उद्घाटन किया।
क्रिकेट लीग की शुरुआत अलग-अलग मीडिया हाउस से जुड़े संपादकों के खेल से हुई दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं की टीम थी एडिटर 11 के सामने भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम ने 8 ओवर के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का सेहरा पहना।
प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचक अनुभव है इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर भी मौजूद रहे, व सामाजिक संस्थाएं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी , भारतीय सिंधु सभा, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग, सिंधी पंचायत महावीर नगर, कंधकोट पंचायत, एवं महावीर नगर क्रिकेट क्लब।
