राजू वासवानी, रायपुर 13/दिसंबर/2024
केशकाल घाट में 25 दिसंबर तक आवाजाही पर लगे प्रतिबंध की अवधि बढ़ी
केशकाल, 12 दिसंबर । केशकाल घाट में एक महीने से मरम्मत व नवीनीकरण का काम जारी है। प्रशासन ने फिर से केशकाल घाट पर जारी मरम्मत व नवीनीकरण कार्य काे पूरा करने के लिए समयावधि 25 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इस दाैरान वाहनाें का आवागमन पूर्व निर्धारित कल्पिक रूट से होगा। इस बार 25 दिसंबर तक केशकाल घाट से वाहनाें की आवाजाही पर रोक लगाई है। ऐसे में आवागमन के लिए पूरे 45 दिनों का समय बीत जाएगा। पहले ही 30 दिन बाद भी घाट की मरम्मत और नवीनीकरण नहीं हो सका है। वैकल्पिक रूट से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लगातार बंद के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों के साथ ही अतिरिक्त समय भी लग रहा है। रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों की मानें तो पहले जहां बस से 6 से 7 घंटों का समय रायपुर पहुंचने में लगता था, वहीं अब लगभग 8 से 9 घंटों का समय लग रहा है। बावजूद इसके लाेगाें का कहना है कि देर हाेने के बावजूद केशकाल घाट का कार्य पूरा हाे जाने पर आगे परेशानी से निजात मिलेगी
