रायपुर -अमर शहीद संत कंवरराम साहेब जी का 85वा शहादत दिवस 1 नवम्बर को 85 दीप प्रज्जवलित कर महाआरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी
- संत कंवरराम नगर (कतोरातालाब) युवा परिषद् के अध्यक्ष एवं संत कंवरराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवं महासचिव अजय वलेचा ने बताया कि 1 नवम्बर शुक्रवार को अमर शहीद संत कंवरराम साहेब जी के शहादत दिवस पर संत कंवरराम नगर (कतोरातालाब) स्थित संत कंवरराम चौक ठीक रात्रि 9:30 बजे महाआरती 85 दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी एवं ठीक रात्रि 10 बजे 2 मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी.


