रायपुर – 18/10/2024 सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क दीया वितरण
दिवाली के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा इस अभियान का नाम एक दीया श्रीराम के नाम पर रखा गया है

जिसका पोस्टर विमोचन शदाणी दरबार तीर्थ में संत युधिष्ठिर लाल के हाथो से किया गया संत जी ने कहा एक बड़ा अच्छा संदेश दिवाली पर्व में दिया जा रहा है राम मंदिर बनने के बाद पहली दिवाली के पूर्व श्रीराम भगवान के नाम से दीया वितरण बहुत शुभ है और ईश्वर सबका घर खुशियों से रोशन करे सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा चार दिवस निशुल्क दीया वितरण का अभियान अलग अलग जगह वितरित किया जाएगा बड़े पैमाने में इसकी तैयारी की जा रही है युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बताया दीया वितरण की एक टीम बना दी गई है जो पूरे काम को देखेगी पोस्टर विमोचन में संत युधिष्ठिर लाल शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी गौतम रेलवानी सुनील वाधवा नरेश पंजवानी विक्रम मंधान संदीप थोरानी राजू मनवानी सूरज जसवानी जय रेलवानी वैभव गंगवानी डॉ निखिल मोतीरामानी रोशन आहूजा उपस्थित थे
