रायपुर – एक पहल “और” के अध्यक्ष हरीश रोहरा की कलम से-
बहुत ही खुशी की जानकारी है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था एक पहल ‘ और’ द्वारा मातापिता तुल्य बुजुर्गो के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस वर्ष नवंबर में शहर के मातापिता तुल्य बुजुर्गो को जगन्नाथ पुरी धाम (कोरिडोर) पर तीर्थयात्रा पर ले जाया जाएगा।
उड़ीसा के पूरी शहर में जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर,के अलावा अन्य धार्मिक स्थल का दर्शन एवम वहा स्थित समुद्र के किनारे (SEA BEACH) में भी बुजुर्गो को पिकनिक एवम मनोरंजन के लिए ले जायेगा ताकि वे सुखद अनुभव कर सके।
