रायपुर – वीर अमर शहीद हेमू कालानी समिति के पदाधिकारी ने आगामी 20 अक्टूबर को सिंधी फिल्म हर हर हेमू

श्याम टॉकीज में फिल्म प्रदर्शित करने जा रही है जिसका पहला शो शाम 6 से 9 दूसरा शो 9 से 12 बजे तक , इसी कड़ी में आज महंत सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी साहब जी के दुर्गा माता मंदिर मढ़ी लाखे नगर लिली चौक रायपुर में सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए अध्यक्ष किशोर आहूजा संयोजक अनेश बजाज ने संक्षिप्त जानकारी दी और मीडिया प्रभारी भरत पमनानी वह गौरव मंधानी ,त्रिलोक चंद चिमनानी, प्रेम बिरनानी ने भी अपनी इस फिल्म के प्रदर्शन पर विचार व्यक्त किया महंत सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी ने फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया प्रदर्शित होने वाली पिक्चर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति के सभी पदाधिकारी को आशीर्वाद दिया प्रसाद दिया और उज्जवल भविष्य की सबको बधाइयां दी उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भरत पमनानी एवं गौरव मंधानी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी उपरोक्त विमोचन अवसर पर अध्यक्ष किशोर आहूजा अनेश बजाज त्रिलोक चंद चिमनानी प्रेम बिरनानी भरत पमनानी गौरव मंदानी रतन मखीजा कुंदन माखीजा, दीपक केवलानी, व अन्य वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
