- रायपुर -29/09/2024 को नशामुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव
कैंसर और हार्ट अटैक से बचने होगा सेमिनार,सरकारी इलाज की जानकारी के साथ ,70 साल से ज्यादा उम्र के लोगो के लगेगा आयुष्मान कार्ड कैंप*

भाजपा नेता अमित चिमनानी की पहल,कहा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर,स्वस्थ छत्तीसगढ़ के लिए जनजागरूकता अभियान*

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव , शदाणी दरबार के संत शिरोमणि डॉ साईं श्री युधिष्ठिर लाल महाराज के सान्निध्य में आगामी 29 सितम्बर को ‘आओ मिलकर स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाएँ, प्रदेश के युवाओं को नशे से मुक्त कराएं’ अभियान का श्रीगणेश होने जा रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में नशामुक्ति अभियान एवं 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का शुभारंभ होने जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक सीए अमित चिमनानी (भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को राजधानी के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष सुनील छतवानी,महावीर नगर पंचायत के अजय जैसिंघानी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में सीएमएचओ (रायपुर) डॉ. मिथिलेश चौधरी, एडवांस्ड कार्डिएक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज (रायपुर) प्रोफेसल व विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव तथा एम्स (रायपुर) मेडिकल ऑन्कोलॉजीके डीएम व असि. प्रोफेसर डॉ. अमित अग्रवाल मार्गदर्शन करेंगे।
- कार्यक्रम में कैंसर व हृदयाघात से बचने के उपाय, बीमारी के लक्षणों को तुरंत पहचानने और उसके सरकारी इलाज में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसी दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क सरकारी इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड कैम्प भी लगाया जाएगा, जिसके लिए प्रार्थी को राशन कार्ड व आधार कार्ड लेकर पहुँचने का आग्रह किया गया है। इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्थाएँ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा (छत्तीसगढ़ इकाई), ग्रीन आर्मी, बढ़ते कदम और पूज्य सिंधी पंचायत (महावीर नगर) एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर शादीजा ,रितेश वधवा , समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, इस नेक कार्य में प्रदेशवासियों की सहभागिता छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने की दिशा में कारगर कदम साबित होगी।
——————–
