रायपुर – मांढर वाली माता के अवतरण दिवस पर भक्ति संगीत का रंगा रंग कार्यक्रम उनकी कर्म स्थली मांढर में रखा गया जिसमे रायपुर बिलासपुर तिल्दा भिलाई दुर्ग के अलावा आसपास के काफी भक्तजन हजारों की संख्या में पहुंचे। इस पर मुंबई के आए विश्व विख्यात गायक जतिन उदासी ने गणपति वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की ,भक्त जनों ने इस रंगा रंग कार्यक्रम में भक्ति संगीत का खुब आनंद रस लेते हुए नाचते झूमते सांगिक आनंद उठाया रायपुर से आए श्री राम मंडली एवं श्री राम युवा मंडली की इस आयोजन में बखूबी भूमिका रही साथ प्रेम बिरनानी, राजू बिरनानी, शंकरलाल दानवानी , अनेश बजाज, मोनू आहूजा,श्रीचंद सुंदरानी ,राजेश वाधवानी, पहलाज खेमानी, रितेश वाधवा, कैलाश बालानी , राजू तारवानी,मुरलीधर शादीजा,राधाकिशन(राधु ) सुंदरानी,राजेश गुरनानी, सुदेश मंधान,जितेंद्र बड़वानी,चंदर देवानी, एवं छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी एवं समाज के वरिष्ठ मुखीगण, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए, कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।


