रायपुर – सुनील कुमार कोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया गुलमोहर वाटिका (गार्डन) महावीर नगर स्थित गणेश पंडाल मे आदरणीय विधायक मोतीलाल साहू जी का आगमन हुआ साथ मे पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर और भी गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम मे पधारे गुलमोहर वाटिका समिती की अध्यक्षा श्रीमती शशि चंद्राकर उपाध्यक्ष श्रीमती रजवंत कौर महासचिव श्रीमती कशिश सुनिल कोडवानी और कोषाध्यक्ष श्रीमती इंद्रानी देवांगन सभी ने स्वागत सत्कार किया और विधायक जी से विनम्र निवेदन कर सहयोग राशी भी मांगी गार्डन के रखरखाव के लिए और बारीश मे शेड स्टेज निर्माण कार्य के लिए ताकी गार्डन मे अच्छी तरह व्यवस्था बनी रहे माननीय विधायक मोतीलाल साहू जी ने महिला समिती को 5 लाख की सहयोग राशी देने की घोषणा की साथ मे विगत 25 सालों से महावीर नगर स्थित आदर्श विहार जो गुलमोहर वाटिका से लगा हुआ है तो वह कार्य को आगे बढाने और नाली निर्माण कार्य हो जायेगा इसकी भी घोषणा की। इस कार्यक्रम मे धार्मिक रामायण मंडली को भी बुलाया था सभी सदस्यों ने गणेश भजन संध्या का आयोजन मे अपनी पूरी सहभागिता कर सुंदर सुंदर भजन गाये, गणेश वंदना की और राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर सबको बधाई स्वरूप राधा कृष्ण के भजन भी गाये,,,,

कालोनी के पुरुष सदस्य,,,सूनिल कुमार कोडवानी, शिरोमणि चंद्राकर, पटनायक जी, अमरजीत कलेर, राजु शिंदे व शैलेन्द्र सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया
