Oplus_131072
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिंदगी न मिलेगी दोबारा पर कार्यशाला वीर शिवाजी स्कूल पर आयोजित की गई तीन विषय पर बच्चो को विस्तार से बताया गया नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम, हैल्थ पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा जिंदगी न मिलेगी दोबारा पर मिस जीनियस एवम मिस्टर जीनियस का अवार्ड दिया गया साथ में बहुत से रोचक प्रश्न पूछे गए जिसमे बेस्ट नॉलेज का मेडल दिया गया मुख्य अतिथि बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा बच्चो को अनुशासन एवम बोली पर विशेष ध्यान देना चाहिए साथ में हर बच्चा अपने मां बाप का कहना माने और बुरी आदत से दूर रहे मोटिवेशनल स्पीकर संगीता मोगरे ने कहा आज के युग में बच्चे सोशल मीडिया की इतनी लत लग गई उससे उसको दूर होने की जरूरत है ट्रैफिक पुलिस से टी के भोई ने कहा लाल पीली हरी लाइट एवम ट्रैफिक के नियम की जानकारी दी गई हैल्थ एक्सपर्ट डॉ कस्तुरी डागा ने कहा बच्चे जंक फूड से दूर रहे और हरी सब्जी दाल और घर का खाना खाए वीर शिवाजी स्कूल के डायरेक्टर मुकेश शाह ने कहा हमारे स्कूल में सभी बच्चे एक रोटी गाय के लिए लाते है जिसको हम इकट्ठा करके गौशाला में रोज गाय को खिलाते है आज के आयोजन में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता,अमर गिदवानी, डॉ एन डी गजवानी,महेश खिलनानी,मुकेश शाह,अनिल ज्योत्सिंघानी उपस्थित थे
