*हेमू कालाणी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम सोनी का सम्मान एवं श्री संतोष बजाज का जन्मदिन समारोह*
*सुदर्शन समाज सेवा संस्था* के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने *हेमू कालाणी विचार मंच के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम सोनी* का सम्मान किया। श्री सोनी को संस्था की ओर से शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के मेंबर देवराज गुरनानी , दर्शन अठवानी , दीपक ऐशानी , P L राजेश , राजा बजाज , अजय बजाज एवं सुदर्शन समाज सेवा संस्था व हेल्थ केयर एंड शेयर के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी ।
इसके साथ ही, कार्यक्रम के दौरान श्री संतोष बजाज का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने मिलकर केक काटा और श्री बजाज को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस विशेष मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
सुदर्शन समाज सेवा संस्था*
