तनेश आहूजा को नई जिम्मेदारी, महेश दरयानी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर। तनेश आहूजा को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला व्यवसाय प्रकोष्ठ में सहसंयोजक बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
महेश दरयानी ने कहा कि तनेश आहूजा सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष के रूप में भी समाज के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। भाजपा द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधी समाज के लोगों को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलना समाज के लिए गौरव की बात है।
महेश दरयानी ने विश्वास व्यक्त किया कि तनेश आहूजा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।
