RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“सहयोग” द्वारा “हौसले वाली माँ” सम्मान समारोह 25 अगस्त को
रायपुर। “सहयोग” एक सामाजिक संस्था द्वारा समाज में संघर्ष, समर्पण और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली माताओं के सम्मान में “हौसले वाली माँ” कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को शाम 6:00 बजे वृंदावन हॉल, रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माताओं के साहस, त्याग, संघर्ष और अपने परिवार के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
“सहयोग” संस्था की ओर से. संस्था का उद्देश्य ऐसे परिवारों और माताओं के संघर्ष को समाज के सामने सम्मान के साथ प्रस्तुत करना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संभाला और अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी, अंकित रोहेरा, मनीष पंजवानी, नितिन मथानी , मनीष थरवानी, विजय गोवानी, राम भगतानी, महेश खिलनानी, हीरा केसवानी, मनोहर टकरानी, मनोहर डेंगवानी, विष्णु रूपरेला, प्रकाश वाधवानी, मनीष रोहरा, अनिल जगवानी, हितेश डोडवानी, लक्ष्मण लेडवानी, राहुल इसरानी, विकास छगानी, अनिल जगवानी सहित सभी सम्मानित सहयोगियों की सहभागिता रहेगी।
महिला वर्ग से दीया मूलचंदानी, दिव्या अडवानी, प्राची खेमानी, रीना तलरेजा, सावित्री बजाज, रेखा भोजवानी, मनीषा अडवानी, सिमरन चावला, काजल वीरानी, चांदनी सिंहानी, रेखा भोजवानी, चंचल इसरानी, भारती अमलानी, कोमल हेमनानी, सिमरन बजाज, भावना शर्मा, प्रिया अमलानी, दीपा सुखरामानी, मंजू मंघानी, गंगा बेडजा, सुनीता अठवानी, मंजू मलंग, कंचन लालवानी, पूनम चावला, जया जीवनानी, कविता मोटवानी, ज्योति चंदवानी एवं सपना कुकरेजा सहित अनेक सहयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
संस्था की ओर से शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि मातृत्व के साहस और संघर्ष को सम्मान देने वाले इस सामाजिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। “हौसले वाली माँ” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन माताओं के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी और अपने परिवार को मजबूती से आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम: हौसले वाली माँ
दिन: मंगलवार, 25 अगस्त 2026
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: वृंदावन हॉल, रायपुर
“सहयोग” एक सामाजिक संस्था द्वारा सभी सम्मानित समाजजनों, सामाजिक संस्थाओं, महिला वर्ग, सहयोगियों एवं शहरवासियों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।
