RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की गरिमामयी सहभागिता
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी जी भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, डॉ लहेजा,मुरलीधर शादीजा अमित जीवन, अमर चंदनानी वह छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के एवं भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले असंख्य निर्दोष लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया तथा विस्थापन की पीड़ा झेलकर भारत आए परिवारों के संघर्ष, त्याग और साहस को नमन किया गया।
ςकार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की सहभागिता ने समाज की ऐतिहासिक स्मृतियों, संस्कृति और विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी जी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि सिंधी समाज सहित लाखों परिवारों के जीवन से जुड़ी हुई एक गहरी पीड़ा और स्मृति है। नई पीढ़ी को इस इतिहास से परिचित कराना और अपने पूर्वजों के संघर्ष एवं त्याग को याद रखना हमारा दायित्व है।
