RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने दी हर घर तिरंगा लगाने की अपील, देशभक्ति के रंग में नजर आए काउंसिल के पदाधिकारी एवं सदस्य
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।
कार्यक्रम में युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, नीता कुकरेजा, लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, ईशानी तोतलानी, श्वेता सिधवानी, गरिमा छाबरिया, निकिता पारवानी, मानसी कुकरेजा, हर्षा सिहानी, चंचल लालवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूज्य सिविल लाइन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैसिंघ, मोहन वलयानी, गोपीचन्द खत्री, धनेश मतलानी, रितेश वाधवा, राजेश रेलवानी, सुशील दरिरा सहित समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।
