RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
योग परिवार ने स्मृति दिवस पर दी प्रेरणा
रायपुर, 30 जुलाई 2026
भारतीय योग संस्थान के संस्थापक,समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत ,योग गुरु श्रद्धेय श्री प्रकाश लाल जी की पुण्यतिथि को आज स्मृति दिवस के रूप में रायपुर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, भाव और संकल्प के साथ मनाई गई।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धेय श्री प्रकाश लाल जी के विचारों और समाज सेवा के कार्यों को याद किया।
स्मृति दिवस कार्यक्रम निम्न स्थानों पर आयोजित हुए
सिंधु पैलेस ,आनंद नगर , S S D धाम , अशोका आईकॉन
W R S – 26 जुलाई अम्बेडकर भवन, देवेन्द्र नगर
नलघर चौक / बुढ़ा तालाब केंद्र
सभी केंद्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, योग,विचार गोष्ठी एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय श्री प्रकाश लाल जी का जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को नई दिशा मिल सकती है। प्रकाश लाल जी के संदेश को सभी ने शिरोधार्य किया कि *संस्थान ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहती है जो लेटे को बैठा दे बैठे को खडा कर दे खडे को दौड़ा दे दूसरों में प्राण फूंक दे अर्थात दूसरे का प्रेरणास्रोत बन जाये
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने “सेवा ही पूजा है”और सर्वे भवन्तु सुखिन के संकल्प के साथ नित्य योग करने का संकल्प लिया।
सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ !
कार्यक्रम को सफल बनाने में इन योग प्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा मुकेश सोनी,राजेश डागा,राजेश अग्रवाल,के आर साहू,वंदना,विनोद, ऋतु, किरण,सपना, पूनम, क्षमा, लक्ष्मी,लता,जया,सोनिया, सविता,हर्षपाल,लक्ष्मी प्रसाद, दीपक,पिंकी,सोनाली,भावना,नीलम,संस्थान की पूरी टीम ने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया।
