RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने अपने कार्यालय में महाराष्ट्र के उल्हासनगर के नगर सेवक एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता महेश सुखरामानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। ललित जैसिंघ ने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के लिए कार्य करने वाले लोगों का अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक होता है।
मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक एकता तथा समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अजय नागवानी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण बेहद आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण रहा।
