RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधी काउंसिल महिला विंग की पहल: योग से निरोगी जीवन का संदेश, 21 जून को होली हार्ट्स School में होगा भव्य योग दिवस आयोजन
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिंधी काउंसिल महिला विंग एवं होली हार्ट्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून, रविवार को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक होली हार्ट्स स्कूल, सिविल लाइंस में विशेष योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। आयोजन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने सभी योग प्रेमियों, महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया है।
