RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागडोदिया ने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक अनावश्यक सोना खरीदी नहीं करने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत करने के किए गए आह्वान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक नागरिक को इस संदेश का पालन करना चाहिए।
श्री बागडोदिया ने कहा कि ईंधन की बचत एवं अनावश्यक सोना खरीदी में कमी से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाला दबाव कम होगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने व्यापारिक संगठनों, उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में सभी लोग सहयोग करें तथा आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
