RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी ने लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम में पहुंचकर पीठाधीश पूज्य संत श्री हरीश लाल जी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री चिमनानी ने कहा कि शिव शांति आश्रम मानवता की सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता का एक प्रमुख केंद्र रहा है। पूज्य संत शिरोमणि श्री चाँडू राम जी के सान्निध्य में आश्रम से संचालित गतिविधियों ने न केवल देश बल्कि विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने आगे कहा कि यह पावन स्थल करोड़ों लोगों के लिए आस्था, प्रेरणा और सेवा का केंद्र है। ऐसे आध्यात्मिक स्थलों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
अंत में उन्होंने “जय सखी बाबा” के उद्घोष के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
