Raipur (rvcgnews)
गर्मी आ गयी है मित्रों,
जिस प्रकार हम सब गर्मी में परेशान होते हैं पशु पक्षी भी जरूर होते होंगे।हमारे पास तो संसाधन हैं, और हम अपने लिए स्वयं व्यवस्था कर सकते हैं ।संस्था *बढ़ते कदम* मानव सेवा के साथ साथ बेजुबान पक्षियों एवम पशुओं की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है ।
संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी एवं अजय वलेचा* ने बताया कि हम इंसान तो अपना दुःख दर्द भूख प्यास किसी से कह सकते हैं लेकिन पशु पक्षी अपना दर्द किससे कहें।
इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुवे संस्था बढ़ते कदम द्वारा पिछले 17 वर्षों से निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना वितरण की सेवा और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है |
इसी कड़ी में संस्था ने गुरूजी चौक देवेंद्र नगर,संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब, तेलीबंधा, भाटागाँव, फाफाडीह वितरण किया जा चुका हैं व आगे भी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्टाल लगाकर वितरण किया जावेगा व गौशाला प्रभारी सुनील नारवानी ने बताया की इन शिविरों में गौ माता के लिए गुड़ व रोटियों का भी वितरण किया जा रहा हैं।
अतः जन मानस से अपील है कि वे इन शिविरों में आकर दाना सकोरा व कोटना निःशुल्क प्राप्त करें और इस भीषण गर्मी में बेजुबान व मासूम पशु पक्षियों की सेवा करके पुण्यलाभ जरूर प्राप्त करें व अपने बच्चों को भी मानवता की शिक्षा दें।
इस पुनीत सेवा कार्य में संस्था के सहभागी बनें
संपर्क सूत्र :–
9329407988 प्रेम प्रकाश मध्यानी
9826131909 अजय वलेचा
9826127213
9302750222
●●●●●●●●●●●●●●
