RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चैत्र नवरात्र, हिंदू नव वर्ष एवं चेट्रीचंड्र की हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग की ओर से समस्त समाजजनों को पावन पर्व चैत्र नवरात्र, हिंदू नव वर्ष एवं चेट्रीचंड्र महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, प्रदेश महासचिव अनिल लाहोरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष पंजवानी ने समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेट्रीचंड्र सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव का पावन पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम, एकता और सेवा भाव का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। युवा विंग ने सभी समाजजनों से इस पर्व को हर्षोल्लास, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की।
