RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
श्री झूलेलाल सेवा समिति, कोटा चेट्रीचण्ड्र महोत्सव 2026 आठ दिवसीय चेट्रीचण्ड्र महोत्सव का प्रतियोगिताओं के साथ आगाज
कोटा 15 मार्च 2026। श्री झूलेलाल सेवा समिति, कोटा के अध्यक्ष श्री बसंत वलेचा ने बताया कि वरुण देवता श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव एवं सिंधी समाज का पावन पर्व *चेट्रीचण्ड्र महोत्सव* का शुभारंभ बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं बालिकाओं तथा महिलाओं की सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता के साथ किया गया जिसमें फैंसी ड्रेस में 84 प्रतिभागी विभिन्न रुप जैसे कि श्री झूलेलाल जी, माँ काली, सरस्वती माता, भारत माता, मोबाइल, गैस सिलिंडर, रोबोट, आदि के रुप में तैयार होकर आये तथा रंग भरो प्रतियोगिता में 112 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समिति के उपाध्यक्ष श्री हरीश दयानी ने बताया कि सिन्धी व्यंजन प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने दाल – पकवान, कढ़ी – चावल, काकी खुराक, साटे, ताहिरी, सयूँ – पटाटा, लोलो, आदि बनाकर भाग लिया। मंच संचालन श्री चन्द्रप्रकाश खूबचंदानी (राजा मास्टर) ने किया।
समिति के महामंत्री श्री हरि प्रकाश पंजवानी ने बताया कि दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को चेट्रीचण्ड्र महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः 8:30 बजे चेट्रीचण्ड्र महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें विज्ञान नगर से प्रात: 5:00 बजे सिंधी नवयुवक सेना के नेतृत्व में निकलने वाली दुपहिया वाहन प्रभात फेरी का स्वागत, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन तथा रक्तदान शिविर के कार्यक्रम होंगे। इससे पूर्व प्रात 7:00 बजे मंदिर परिसर पर श्री झूलेलाल जी का पंचामृत से किया जाएगा तथा दोपहर 3:30 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रेरणास्पद विषयों पर सजाई गई झांकियां बहराणा साहब (विमान), छैज मंडलियाँ (डांडिया), भजन मंडलियाँ, अखाड़ा मंडलियाँ, आदि शामिल होंगी जो कि रात्रि को 9:00 बजे श्री सत्येश्वर महादेव मंदिर (बारादरी) किशोर सागर तालाब पर संपन्न होगी, जहां पर पूज्य ज्योति बहराणा साहब का विसर्जन किया जाएगा एवं श्री सत्येश्वर महादेव मंदिर समिति (सिंधी शिव मंडल) की ओर से भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
समिति के सलाहकार श्री मुरलीधर अलरेजा ने बताया कि दिनांक 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे मंदिर परिसर में स्थित माता के दरबार में नवरात्रा स्थापना का आयोजन विधि विधान से किया जाएगा।
समिति के प्रचार मंत्री श्री जयकुमार चंचलानी ने बताया कि इसके उपरांत शनिवार, 21 मार्च 2026 को लगातार 22वें वर्ष 41 बच्चों को समिति की ओर से नि:शुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार करवाए जाएंगे तथा उनके परिजनों व आम जनों को भोजन प्रसादी (आम भंडारा) भी करवाया जाएगा जिसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे सिंधी भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
समिति के सांस्कृतिक मंत्री श्री शंकर अरोड़ा ने बताया कि रविवार, 22 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे से मंदिर के नीचे स्थित श्री महाराव भीमसिंह मैरिज परिसर, रामतलाई मैदान पर सिंधु मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें सिंधी फूड जोन, बच्चों के लिए झूले, आदि रहेंगे। सिंधु मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। जहां पर बच्चों के द्वारा सिन्धी गीत गायन, सिन्धी गीतों पर नृत्य तथा विचित्र वेशभूषा की रंगारंग प्रस्तुतियां शाम 7:30 बजे तक प्रस्तुत की जाएगी। इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे से श्री प्रभु इच्छा तक मुंबई के श्री प्रेम भारतीय के द्वारा विशेष प्रस्तुति *”महिमा श्री झूलेलाल साईं जी की”* प्रस्तुत की जाएगी और साथ ही सिंधी भक्ति संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके दौरान चेट्रीचण्ड्र महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समिति के सफल आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत करते हुए चेट्रीचण्ड्र महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों का समापन किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में सर्वश्री हरीश पंजवानी, मुकेश ओंचानी, धनराज आडवाणी, नरेन्द्र धनानी, देवांश पंजवानी, जी. आर. सचदेब, विजय नेभिनानी, रमेश नेभवानी, आदि ने उपस्थित रहकर सेवा प्रदान की।
समिति के द्वारा समस्त समाज के बन्धुओं को आह्वान किया गया है कि वह अपने-अपने व्यवसाय शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को बंद रखकर सभी कार्यक्रमों में शामिल होंवें तथा संध्या काल को अपने-अपने आवास पर दीप जलाकर श्री झूलेलाल जी के जन्मोत्सव एवं हिंदू नव वर्ष का अभिनंदन करें।
विनीत – हरिप्रकाश पंजवानी
महामंत्री -श्री झूलेलाल सेवा समिति कोटा
