RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
ललित महल में आज–कल ‘सिंधियत जो मेलो’ का विराट आयोजन — मुंबई के 5 बड़े सिंगर स्टारों के साथ नाचते-गाते उल्लास में झूमेगा सिंधी समाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, युवा विंग एवं महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 मार्च को ललित महल में “सिंधियत जो मेलो” का विराट आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सिंधी संस्कृति, संगीत और उत्साह की झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम में समाज के लोग नाचते-गाते, झूमते हुए सिंधियत की परंपरा और संस्कृति का आनंद लेंगे। आयोजकों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
