RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संजय जैसिंघ को पंचायत का नव नियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया है।
यह घोषणा पंचायत के मुखी कन्हैयालाल छुगानी द्वारा की गई। समाज के सभी सदस्यों की सहमति से संजय जैसिंघ को आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने संजय जैसिंघ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत समाजहित के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। बधाई, बधाई, बधाई! 🎉
