RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
होली के पर्व पर सेवा का संदेश: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का पांच दिवसीय निशुल्क गुलाल वितरण 26 फरवरी से
होली के पावन अवसर पर समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक पांच दिवसीय निशुल्क गुलाल वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा कार्य का शुभारंभ पार्षद अनामिका सिंह के कार्यालय से किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य होली के पर्व को प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाने का संदेश देना है। कार्यक्रम में गणेशा गुलाल के अनुज गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सिंधी काउंसिल द्वारा समाजहित में निरंतर ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहे हैं, जिससे समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
