RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब के बाजू में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में हर सोमवार के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य महा आरती का आयोजन किया
जाता है। इसी कड़ी में इस सोमवार को भी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में महा आरती संपन्न हुई तथा शाही भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया।
इस विशेष अवसर पर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सह सचिव भूपेश जांगड़े जी एवं शिव भक्त सनातनी श्याम चावला जी भी महा आरती में शामिल हुए और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
महा आरती में प्रेस क्लब के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु और भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर भगवान शिव की आराधना की और भक्ति भाव से महा आरती में भाग लिया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच शाही भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
