RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
प्रदेश में हर्ष का माहौल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी सहित नेताओं ने दी विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पार्टी के कोषाध्यक्ष राम गर्ग एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं तथा खुशी का माहौल देखने को मिला।
आज दिन भर सीएम साहब के जन्मदिन पर भाजपा के सभी मोर्चा सेवा कार्य में जुटे है।
हितग्राही सम्मान,हनुमान चालीसा,रक्तदान ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित है।

