RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
स्वास्थ्य है सबसे बड़ा धन — 22 फरवरी को निःशुल्क जांच शिविर में पहुंचे अधिक से अधिक नागरिक : सिंधी काउंसिल अध्यक्ष ललित जैसिंघ
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।” इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 22 फरवरी, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। समय पर जांच से बीमारियों की रोकथाम संभव है और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
सिंधी काउंसिल द्वारा आयोजित इस जनहितकारी पहल में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
