RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई एवं सिंधु डॉक्टर फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर का विमोचन छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के मुखी महेश दरयानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नितिन कृष्णानी , अनिल जोतसिंघानी, अमर चंदनानी , व अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने समाज के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
सिंधी काउंसिल का यह प्रयास समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
