RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गुढ़ियारी में आस्था का महापर्व: साईं झूलेलाल जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा 3 फरवरी को -संतों के सान्निध्य में होगा साईं झूलेलाल जी के स्वरूप का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
यह शुभ प्राण प्रतिष्ठा संत सद्गुरु साईं लाल दास साहेब जी (चकरभाठा) के पावन कर-कमलों द्वारा संपन्न होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संत शिरोमणि श्री युधिष्ठिर लाल जी (शदाणी दरबार तीर्थ धाम) एवं महंत अम्मा मीरा देवी जी (देवपुरी दरबार) का सान्निध्य प्राप्त होगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे पूज्य झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक से होगी। इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे महाआरती एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। दोपहर 12:00 बजे संत सदगुरु साईं लाल दास साहेब जी का सत्संग आयोजित किया जाएगा, तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं हेतु भंडारा प्रसादी का आयोजन रहेगा।
इस गरिमामय अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में
राजेश मूणत, विधायक (रायपुर पश्चिम) एवं
श्रीमती मीनल चौबे, महापौर, नगर निगम रायपुर
की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में सिंधी समाज के अनेक प्रमुख
मुखीगण, संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से
मुखी गुरनामल रोहड़ा, संरक्षक मोतीलाल सचदेव, मनोहर बालानी, शंकर पिंजानी, अध्यक्ष परमानंद पप्पू वाधवा, दिलीप तेजवानी, गोविंदराम वीरवानी, लक्ष्मणदास हेमनानी, नानकराम वाधवानी, संजय रामानी, सुनील मेघवानी, हृदयलाल मलंग, महेंद्र चंदवानी, जयपालदास मोटवानी, महेश विशवानी, मंशाराम भागवानी, महेश थदानी,संजय धामेचा, नरेश कृपलानी, जय खेतपाल, नीरज नागवानी, चंदन रोहड़ा, संजय लालवानी, विजय रामानी, राजकुमार मन्शानी, अजय लालवानी, अविनाश आहूजा, मनीष ठाकुर, अमित पिंजानी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुजनों एवं समाजबंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
श्री साईं झूलेलाल प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर सिंध सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत जनता कॉलोनी एकता नगर गुढ़ियारी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें पंचायत के द्वारा मार्मिक अपील सभी लोगों से की जा रही है कि रक्तदान अवश्य करें व किसी के परिवार में होने वाली खुशियों का कारण बने अच्छा लगेगा। 
