अस्थि रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपी विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच तथा उपचार किया गया…
राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम (NPHCE) के तहत् शासकीय महाविद्यालय संबंद्ध कोमल देव जिला अस्पताल कांकेर एवं जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के आदेशानुसार एवं डॉ. विमल भगत जिला अस्पताल अधीक्षक नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार देव (NPHCE) के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है।
इसी कड़ी में 24/04/2024 बुधवार को भी जिला अस्पताल में उपस्थित वयोवृद्धजनों का अस्थि रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपी विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच तथा उपचार किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यकम अंतर्गत आयोजित इस शिविर में कुल 460 वृद्धजन लाभान्वित हुए है। शिविर में श्री राकेश सिंह राजपूत, जिला फाइनेंस,कम लॉजिस्टिक अधिकारी एवं डॉ. योगेश प्रजापति, जिला सलाहकार एनसीडी उपस्थित थे।
